ऊना। जिला पुलिस की ओर से पुलिस लाइन ऊना में ओपन टी-20 प्रतियोगिता में वीरवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला सोंधी इलेवन और कुरियाला इलेवन के मध्य खेला गया। कुरियाला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 147 रन बनाए। इसके जवाब में सोंधी इलेवन की टीम मात्र आठ ओवर में 40 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कुरियाला की टीम ने 107 रन से मैच अपने कब्जे में ले लिया। खिलाड़ी चंदन को 66 रन की पारी के लिए मैन ऑफ दे मैच दिया गया।
दूसरा मुकाबला मन्नी इलेवन और कोग्गु इलेवन टीमों के बीच हुई। मन्नी इलेवन में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट पर 138 रन बनाए। इसके जवाब में 16.4 ओवर में 10 विकेट पर 21 रन बनाए। खिलाड़ी रजत को तीन विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि इस प्रतियोगिता में कुल 12 लीग मैच, सुपर 12 में छह मैच और सुपर-6 में छह मैच होंगे।
फाइनल मैच पांच दिसंबर को खेला जाएगा। विजेता टीम को 31,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी और उपविजेता टीम को 21,000 रुपये के साथ पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मैन ऑफ द सीरीज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को भी क्रमश: 2100 और 1100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। संवाद