फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा उद्योग गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा : पहू लाल

Sun, 29 Mar 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नारी (ऊना)। जिला ईंट भट्ठा एसोसिएशन ऊना ने कोयले के लगातार बढ़ते दामों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। शनिवार को जारी संयुक्त बयान में एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले तीन महीनों के भीतर कोयले की कीमतों में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे भट्ठा उद्योग गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला प्रधान पहू लाल, महासचिव अमित शर्मा सहित बलराम बबलू, राकेश गुप्ता, हर्ष कौशल, सोमनाथ, अश्वनी कुमार, पुनीत शर्मा और सुमन शर्मा ने बताया कि अमेरिका से आयात हो रहे कोयले के दामों में भारी उछाल आया है। जनवरी माह में जो कोयला करीब 10 हजार रुपये प्रति टन उपलब्ध था, वही अब बढ़कर 30 हजार रुपये प्रति टन तक पहुंच गया है। इस तीन गुना वृद्धि ने भट्ठा मालिकों की लागत को बुरी तरह प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि कोयले की कीमतों में इस अप्रत्याशित वृद्धि के चलते ईंटों के दाम भी तेजी से बढ़े हैं। वर्तमान में एक ईंट की कीमत करीब 8.50 रुपये तक पहुंच गई है, जो पहले के मुकाबले लगभग दो रुपये अधिक है। एसोसिएशन का कहना है कि इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा, खासकर उन गरीब और मध्य वर्गीय परिवारों पर, जो अपने घर बनाने का सपना देख रहे हैं।

जिला प्रधान पहू लाल ने कहा कि निर्माण सामग्री की लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी से मकान बनाना आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि अगर सरकार ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया तो कई ईंट भट्ठे बंद होने की कगार पर पहुंच सकते हैं, जिससे हजारों मजदूरों के रोजगार पर भी संकट खड़ा हो जाएगा। एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से मांग की है कि कोयले के बढ़ते दामों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें