कुटलैहड़ बिरासत के स्वर्गीय राजा महिंदर पाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ पर मुख्यतिथ
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र रायपुर मैदान में मंगलवार को कुटलैहड़ रियासत के दिवंगत राजा महिंद्र पाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ बाबा अमरजोत सिंह बेदी ने किया।
प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को पहला मैच एमसी पार्क ऊना और परोइयां इलेवन के बीच हुआ। इसमें परोइयां इलेवन टीम विजेता रही। दूसरा मैच दोबड़ और खुरवाईं टीमों के बीच हुआ। इसमें खुरवाईं ने बाजी मारी। तीसरा मैच कोलका ओर डोहक के बीच हुआ। इसमें डोहक की टीम ने जीत हासिल की। वहीं चौथा मैच में खुरवाईं और प्रोइया के बीच हुआ। इसमें खुरवाईं की टीम विजेता रही।
आयोजक शविंदर पाल टीका ने कहा कि दादा की याद में करवाई जा रही प्रतियोगिता के लिए लगभग 52 टीमों ने आवेदन किया था। इसमें से 32 टीमों का चयन किया है। पहले और दूसरे दिन लीग मैच आयोजित होंगे। अंतिम दिन चार जुलाई को क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और लंच के उपरांत फाइनल मैच करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जीतने वाली टीम को 31 हजार और रनरअप को 21 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
इस मौके पंचायत समिति बंगाणा के सदस्य जोगिंद्र देव आर्य, बाल कृष्ण डोगरा, पूर्ण चंद ठाकुर, राजेश कुमार, साहिल सिंह राणा, गजेन्द्र सिंह राणा, मनीष कुमार, विजय कुमार, अभय पराशर, संजीव कुमार बीओ रामगढ़ धार उपस्थित रहे।