फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संतोषगढ़ में दो जुलाई को सजेगा खाटू वाले का दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहंदीपुर बाला और सालासर बाला के सजेंगे सोने-चांदी के दरबार
विज्ञापन

सिल्वर ऑक में होगा भव्य आयोजन
कोलकाता से संजय मित्तल, मध्यप्रदेश से कनिका ग्रोवर, पटियाला पंजाब से आदित्य गोयल करेंगे बाबा की महिमा का गुणगान

संवाद न्यूज एजेंसी

संतोषगढ़ (ऊना)। श्रीश्याम मित्र मंडल संतोषगढ़ (ऊना) की ओर से चतुर्थ वार्षिक श्रीश्याम वंदना महोत्सव अब 2 जुलाई को नगर में निजी पैलेस में आयोजित किया जाएगा। श्रीश्याम मित्र मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने वीरवार शाम को आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया। इससे पहले यह महोत्सव 24 मई को प्रस्तावित था। बारिश और अंधड़ के चलते इसे स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन

श्री श्याम मित्र मंडल के पदाधिकारी मुकेश बस्सी, मोहिंद्र, सुमित चावला, संजू, हितेश, नंदन, वंश, साहिल मेहन, राकेश सोनी, गोविंद, अंकुश, चेतन चब्बा और परीक्षित, पुष्पराज ने बताया कि ऊना जिले में चौथी बार करवाए जा रहे श्रीश्याम बाबा (खाटू वाले) और श्री सालासर बाला के कीर्तन को बारिश और अंधड़ के चलते स्थगित करना पड़ा था। अब दोबारा इसे आयोजित करने की तैयारियां शुरू की जा रही हैं। सभी सदस्यों ने बताया कि 2 जुलाई को आयोजित किए जा रहे श्रीश्याम वंदना महोत्सव में कोलकाता से प्रसिद्ध भजन प्रवाहक संजय मित्तल, मध्य प्रदेश से कनिका ग्रोवर और ऊना से नमिश बस्सी श्रीश्याम बाबा के गुणगान के लिए पहुंचेंगे। पटियाला पंजाब से प्रसिद्ध कलाकार आदित्य गोयल भी कार्यक्रम में बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। श्रीश्याम मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि दो जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में श्रीश्याम बाबा के भव्य दरबार के साथ मेहंदीपुर बालाजी एवं सालासर बालाजी के सोने चांदी के स्वरूप एवं भव्य दरबार भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें