फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कांगड़ा के कर्ण और भारती बने अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियन

Sat, 23 Aug 2025 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना में अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते आयोजक। -संवाद
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-19 बैडमिंटन चैंपियनशिप शुक्रवार को ऊना की राव बैडमिंटन एकेडमी में संपन्न हो गई। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले हुए, जिसमें कांगड़ा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। लड़कों के एकल वर्ग में कांगड़ा के कर्ण शर्मा और लड़कियों के एकल वर्ग में कांगड़ा की भारती शर्मा ने हिमाचल चैंपियन का खिताब जीता।
विज्ञापन

लड़कों के एकल फाइनल में कर्ण शर्मा ने हमीरपुर के देवांश राणा को 21-12, 17-21, 21-16 से हराया। वहीं, लड़कियों में भारती शर्मा ने शिमला की प्रज्ञा वर्मा को सीधे सेटों में 21-13, 21-9 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता के एकल वर्ग में लड़कों में शिवांश राणा (हमीरपुर), लड़कियों में गरिमा वर्मा (मंडी) तीसरे स्थान पर रहीं।
लड़कों के डबल मुकाबले में देवांश राणा और कर्ण शर्मा की जोड़ी ने हर्षवर्धन और सूर्यांश को 21-11, 16-21, 21-18 से हराया। लड़कियों में गरिमा वर्मा और प्रज्ञा वर्मा की जोड़ी ने अमृता ठाकुर और भारती शर्मा को कड़े मुकाबले में 21-16, 22-24, 21-14 से मात दी। देवांश राणा और प्रज्ञा वर्मा की जोड़ी ने कर्ण शर्मा और यक्षिता सामरा को दोनों सेट 22-20 से हराकर मिक्स डबल्स का खिताब जीता।
विज्ञापन

विजेताओं को हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव रमेश ठाकुर, उपाध्यक्ष चंद्र शेखर तुर्की और ऊना जिला बैडमिंटन संगठन के महासचिव अशोक ठाकुर ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। चीफ रेफरी विजय धौटा और मैच कंट्रोलर पंकज शर्मा ने बताया कि विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज
राव बैडमिंटन एकैडमी ऊना में शुक्रवार से ही हिमाचल प्रदेश पुरुष व महिला बैडमिंटन चैंपियनशिप भी शुरू हो गई है। आयोजन मंडल के सदस्य राजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता 24 अगस्त तक चलेगी। पहले दिन हुए मुकाबलों में ऊना के अनमोल कालिया ने शिमला के श्राविक गांगटा को हराया। कांगड़ा के ऋतुल ठाकुर ने शिमला के अमन कुमार, मंडी के राहुल ठाकुर ने बिलासपुर के दिव्यांश, ऊना के ईशान ठाकुर ने किन्नौर के हेमंत नेगी और मंडी के दातुल चौहान ने सोलन के अक्षत खन्ना को हराया। वहीं, किन्नौर के ललित मोहन ने चंबा के आशीष ठाकुर और सोलन के मृनांक शर्मा ने मंडी के वीरेंद्र मोदगिल और सोलन की संगीता ने सिरमौर की गरिमा को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें