फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंजाब के पहलवान प्रवीण ने जीता दंगल, मिला 1.51 लाख का इनाम

Sat, 23 Aug 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
लखदाता पीर प्राण सुरी में दंगल के दौरान पहलवानों के साथ कमेटी सदस्य। संवाद
विज्ञापन
जोल (ऊना)। लखदाता प्राण सूरी (चिंतपूर्णी) में आयोजित दो दिवसीय पारंपरिक छिंज मेले में पंजाब के पहलवान प्रवीण कोहली ने बाजी मारी। फाइनल मुकाबले में उन्होंने उत्तर प्रदेश के अजय वारन को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता को मेला कमेटी की ओर से 1.51 लाख रुपये नकद और पारंपरिक गुर्ज, जबकि उपविजेता अजय वारन को 1 लाख रुपये और एक गुर्ज प्रदान किया गया।
विज्ञापन

मेले में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। सुबह से ही मंदिर प्रांगण दर्शकों से खचाखच भरा रहा। मंदिर कमेटी के प्रधान शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि सुबह 9 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ऊना जतिन लाल मुख्य अतिथि रहे, जिन्हें समिति की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी श्रद्धालुओं को बांधे रखा। दर्शकों ने कहा कि यह मेला केवल दंगल तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें