दौलतपुर चौक (ऊना)। दवाओं की बिक्री और खरीद के रिकॉर्ड की जांच को लेकर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने गगरेट क्षेत्र में पांच दवा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। संयुक्त जांच के दौरान एक दवा कारोबारी के सेल और परचेज रिकॉर्ड में मिलान नहीं पाए जाने पर विभाग ने उसे नोटिस जारी किया है। कारोबारी को सात दिन के भीतर संबंधित रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर गगरेट-अंब रजत शर्मा ने बताया कि पांच दवा प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान एक प्रतिष्ठान के सेल-परचेज रिकॉर्ड में अंतर सामने आया, जिसके संबंध में संबंधित कारोबारी से दस्तावेज तलब किए गए हैं। उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड की जांच के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
जांच के दौरान धूम्रपान निषेध नियमों के उल्लंघन पर एक चालान भी किया गया। विभाग और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से दवा कारोबारियों में हलचल रही। अधिकारियों ने दवा विक्रेताओं को दवाओं की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड दुरुस्त रखने और सभी निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।