फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी में भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण फिर शुरू, 73 लाख से बनेगा 45 फीट ऊंचा गेट

Fri, 25 Sep 2026 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
भव्य प्रवेश द्वार बनाने के लिए पिलरों  के साथ रखा हुआ शटरिंग का सामान
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए नए बस स्टैंड के समीप बनाए जा रहे भव्य प्रवेश द्वार का रुका हुआ निर्माण कार्य एक बार फिर शुरू हो गया है। एमआरसी ग्रुप की ओर से करीब 73 लाख रुपये की लागत से अपने निजी खर्च पर इस प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया जा रहा है। इस भव्य गेट का 11 सितंबर 2023 को चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने शिलान्यास किया था। शिलान्यास के बाद गेट की फाउंडेशन और दोनों तरफ के पिलर तैयार कर दिए गए थे लेकिन निर्माण के दौरान हुए विवाद के चलते काम बीच में रोकना पड़ा था। अब मामला सुलझने के बाद एमआरसी ग्रुप ने दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल मौके पर शटरिंग का कार्य चल रहा है। शटरिंग पूरी होने के बाद गेट की स्लैब डाली जाएगी। प्रस्तावित प्रवेश द्वार की ऊंचाई करीब 45 फीट होगी जबकि इसकी चौड़ाई एक तरफ 37 फीट और दूसरी तरफ 31 फीट रखी गई है। गेट को आकर्षक और भव्य रूप देने के लिए इसमें राजस्थान के पत्थरों से नक्काशी की जाएगी। इसके ऊपरी हिस्से में पीतल का गुंबद लगाया जाएगा जबकि गेट पर आकर्षक लाइटिंग भी की जाएगी। निर्माण पूरा होने के बाद यह प्रवेश द्वार रात के समय रोशनी से जगमगाएगा और चिंतपूर्णी नगरी की सुंदरता को नया रूप देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें