फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: हिमाचल के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए विदेश में नौकरी का अवसर, इतना मिलेगा वेतन

Sat, 09 May 2026 03:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

हिमाचल प्रदेश के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए विदेश में नौकरी का शानदार अवसर है।  यह जानकारी आईएसएफ  कंपनी के वरिष्ठ भर्ती अधिकारी किरण ठाकुर की ओर से जारी की गई।
विज्ञापन
आईएसएफ कंपनी की वरिष्ठ भर्ती अधिकारी किरण ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए विदेश में नौकरी का शानदार अवसर है। आईएसएफ कंपनी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) तथा जर्मनी के लिए इलेक्ट्रीशियन 50, प्लंबर 30, डक्टमैन 10, कंस्ट्रक्शन हेल्पर 60, आईटीआई ट्रेड ऑल राउंडर मिस्त्री  20, स्टील फिक्सर 40, सिक्योरिटी गार्ड 50 (दुबई के लिए) तथा जीएनएम 60, एयरक्राफ्ट क्लीनर 30, हेवी व्हीकल ड्राइवर 20, जीसी लाइसेंस ड्राइवर 20, टैक्सी ड्राइवर 30, बाइक राइडर डिलीवरी बॉय 40, बीएससी नर्सिंग 60 और इलेक्ट्रीशियन के 50 पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। जर्मनी के लिए पदों की भर्ती लर्न विद अर्न कार्यक्रम के तहत की जाएगी, जिसमें पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी कंपनी के वरिष्ठ भर्ती अधिकारी किरण ठाकुर की ओर से जारी की गई। इच्छुक अभ्यर्थी 12 मई को इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड ब्रांच ऑफिस बद्दी, 13 व 14 मई को इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड ट्रेनिंग सेंटर बामटा चौक बिलासपुर और 15 व 16 मई को एसएफसी इंटरनेशनल सेंटर ग्रामीण बैंक के पास पुग सुंदरनगर में आयोजित कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 3:00 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों के साथ आना होगा। आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड की प्रति, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र (10वीं, 12वीं, डिप्लोमा या आईटीआई), अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो), पासपोर्ट की मूल प्रति एवं छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट आकार फोटो शामिल हैं। शैक्षणिक योग्यता दसवीं, 12वीं, डिप्लोमा, आईटीआई या उससे अधिक निर्धारित की गई है। आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष रखी गई है। सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए लंबाई 5 फीट 9 इंच तथा वजन 60 किलोग्राम अनिवार्य है। उम्मीदवार के शरीर पर किसी भी प्रकार का टैटू नहीं होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 45,000 से 3,00,000 प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा। साथ ही कंपनी की ओर से मेडिकल, रहने की सुविधा, परिवहन तथा बीमा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। जो उम्मीदवार साक्षात्कार में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा तथा विस्तृत जानकारी चयन पत्र में दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें