फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्कूल से घर आ रहे मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, पीजीआई में मौत

Sat, 09 May 2026 05:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा/थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के अघलौर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डूबो दिया। स्कूल से अपनी मां के साथ घर लौट रहे चार वर्षीय मासूम वेदांश को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे को पहले बंगाणा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। हालांकि, एक दुकानदार ने बाइक का नंबर नोट कर लिया, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने और सड़क सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश कुमार निवासी अघलौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने ढाबे के बाहर कार्य कर रहा था। इसी दौरान सड़क की ओर से जोरदार टक्कर की आवाज

सुनाई दी।

मौके पर पहुंचने पर देखा कि एक छोटे बच्चे को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी और बच्चा सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था।बताया जा रहा है कि घायल बच्चे की माता बनीता देवी अपने दोनों बच्चों को स्कूल से लेकर घर लौट रही थीं।

इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। मृतक बच्चे की पहचान वेदांश निवासी तलेट, पंचायत टिहरा के रूप में हुई है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर
विज्ञापन


दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें