फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जल शक्ति विभाग ने सस्पेंड जेई का वेतन रोका

Tue, 26 May 2026 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जल शक्ति विभाग ऊना ने बीआरसी के भुगतान में देरी के मामले में सस्पेंड चल रहे जेई का वेतन रोक दिया है। विभाग ने यह निर्णय सस्पेंड चल रहे जेई के मेडिकल बोर्ड के समक्ष पेश होकर अपनी स्वास्थ्य जांच न करवाने को लेकर लिया है। नियमों के अनुसार सस्पेंड होने के बाद जेई को आधे वेतन का भुगतान किया जाना था लेकिन सस्पेंड जेई द्वारा विभाग के आदेशों के बाद भी मेडिकल बोर्ड से अपनी स्वास्थ्य जांच नहीं करवाई। विभाग ने इसके लिए सस्पेंड जेई को तीन मौके दिए लेकिन वह एक बार भी मेडिकल बोर्ड के समक्ष पेश नहीं हुआ।
विज्ञापन

दूसरी ओर भुगतान में देरी के मामले में सस्पेंड जेई ने चार्जशीट में लगे आरोपों का जवाब दे दिया है। जल शक्ति विभाग के आलाधिकारी ने बताया कि सस्पेंड जेई के जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए हैं। ऐसे में मामले की जांच पड़ताल करने को लेकर जांच कमेटी का गठन कर दिया है। दो सदस्य वाली इस कमेटी में अधिशासी अभियंता और एक अधीक्षक को शामिल किया गया है। यह कमेटी अब चार्जशीट में लगे आरोपों का गहनता से जांच पड़ताल करेगी और दस्तावेज खंगालेगी। इसके अलावा सस्पेंड चल रहे जेई से पूछताछ भी करेगी। विभाग के अनुसार बीस दिनों के भीतर यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
बता दें कि करीब एक महीने पहले बीआरसी भुगतान में देरी के मामले में जेई को सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद से जेई मेडिकल लीव पर चल रहा है। इसी बीच सस्पेंड चल रहा जेई अपने कार्यालय में आकर बैठ गया जबकि उसे सर्कल में तैनात किया गया था।
विज्ञापन


........................................

मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य जांच नहीं करवाई है,जब तक स्वास्थ्य जांच की पुख्ता रिपोर्ट नहीं आएगी तब तक सस्पेंड चल रहे जेई का पूरा वेतन रोक दिया गया है। चार्जशीट में लगे आरोपों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया है। इसे लेकर जांच कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन

-नरेश धीमान, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें