फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आईटीबीपी के हवलदार बलबीर सिंह को दी अंतिम विदाई

Tue, 26 May 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। ग्राम पंचायत दियोली निवासी बलबीर सिंह के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 56वीं बटालियन में तैनात हवलदार बलबीर सिंह लंबे समय से लीवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे और वर्तमान में ओडिशा के भुवनेश्वर में तैनात थे। सोमवार को जब उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर पैतृक गांव दियोली पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। परिजनों सहित गांववासियों की आंखें नम हो उठीं। आईटीबीपी जालंधर से पहुंचे जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गांव में उनके मिलनसार और सरल स्वभाव के कारण उनकी विशेष पहचान थी। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया तथा परिजनों को सांत्वना दी। अंतिम यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। गांववासियों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें