भरवाईं (ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर की भव्यता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक श्रद्धालु द्वारा मंदिर परिसर में व्यापक स्तर पर रंग-रोगन का कार्य करवाया गया है। यह सेवा कानपुर (यूपी) निवासी तिलक राज शर्मा ने अपने दिवंगत पिता राम स्वरूप शर्मा की स्मृति में करवाई है। मां चिंतपूर्णी के प्रति गहरी आस्था रखने वाले श्रद्धालु ने मंदिर परिसर की सुंदरता बढ़ाने के लिए विशेष सहयोग प्रदान किया है। रंग-रोगन के तहत मंदिर हाल, मुंडन हाल, माता भोग रसोई एवं स्टोर, माता का गुंबद, मंदिर निकासी द्वार, प्रशासनिक भवन, वीआईपी रूम, लिफ्ट गेट, मंदिर अधिकारी निवास तथा लंगर हाल सहित कई हिस्सों को नया रूप दिया गया है। संवाद