फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दुरुपयोग रोकने के लिए चलाया जांच अभियान

Sat, 14 Mar 2026 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। घरेलू गैस सिलिंडरों के संभावित दुरुपयोग को रोकने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ऊना ने विभिन्न व्यापारिक संस्थानों में निरीक्षण अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में कुल 19 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की। निरीक्षण दल में खाद्य आपूर्ति अधिकारी सुरिंद्र सिंह तथा निरीक्षक रजनी कालिया शामिल रहे। अधिकारियों ने दुकानों, ढाबों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में गैस सिलिंडरों के उपयोग की स्थिति का जायजा लिया।
जांच के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलिंडर के दुरुपयोग की अनियमितता सामने नहीं आई। हालांकि अधिकारियों ने सभी व्यापारियों और संस्थान संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही किया जाए और इसे व्यावसायिक गतिविधियों में इस्तेमाल न किया जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा ने बताया कि यह अभियान घरेलू गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए से चलाया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल संस्थानों को हिदायत देकर सहयोग करने की अपील की गई है। आगामी मंगलवार से यह अभियान और अधिक सख्ती के साथ चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें