फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंतरराज्यीय सप्लायर को छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत
विज्ञापन


अंब पुलिस ने सप्लायर संजीव कुमार को प्रतिबंधित दवाइयों के साथ किया था गिरफ्तार
आरोपी के मोबाइल बैंक लेन-देन से लेकर कुरिअर कनेक्शन की भी होगी गहन जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बडूही (ऊना)। अंब पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर संजीव कुमार को बुधवार को न्यायालय अंब में पेश किया। न्यायालय ने उसे छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब पूरे मामले की तह तक जाने के लिए गहन पूछताछ और तकनीकी जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, बैंक लेन-देन और संभावित कुरिअर कनेक्शन की भी जांच करेगी, ताकि पूरे सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि संजीव कुमार हिमाचल प्रदेश सहित आसपास के राज्यों में सप्लाई नेटवर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहा था। गौरतलब है कि पुलिस थाना अंब, सीआईडी और स्पेशल टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने धुसाड़ा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान संजीव कुमार पुत्र निक्का राम, निवासी गोंदपुर बनेहड़ा को क्विड कार सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया। वह गोंदपुर बनेहड़ा में मन्नत मेडिकल स्टोर का संचालक बताया गया है और वर्तमान में चंडीगढ़ में रह रहा था। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से ट्रामाडोल 31,800 गोलियां, अल्प्राजोलम 3,765 गोलियां, प्रीगाबालिन 8,000 गोलियां बरामद की गईं। ये सभी दवाइयां प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं और युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ा सकती हैं। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से जानकारी जुटाई जाएगी कि वह नशीली दवाइयां कहां से मंगवाता था, किस माध्यम से हिमाचल पहुंचाता था और किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई करता था। अंब पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा है, जबकि क्षेत्र की जनता ने पुलिस के सख्त रुख की सराहना की है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने कहा कि रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर सप्लाई चेन से जुड़े सभी किरदारों की पहचान की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए हर कानूनी कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें