फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हेलमेट लगाओ, जीवन बचाओ जैसे नारों से किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
तलमेहड़ा स्कूल में करवाई क्विज प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोल/ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलमेहड़ा में बुधवार को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार एवं प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः विद्यालय में आकर संपन्न हुई। छात्रों ने हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं, नशे में वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट लगाओ, जीवन बचाओ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान मार्ग में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की। रैली के बाद विद्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में यातायात नियमों, सड़क संकेतों और सुरक्षित ड्राइविंग से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार एवं अन्य अध्यापकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों से स्वयं नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय की ओर से समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देने का सराहनीय प्रयास किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें