फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: समूरकलां में 1.80 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास

विज्ञापन
।ग्राम पंचायत समूर कलां में  जिला स्तरीय वाटरशेड महोत्सव में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं
विज्ञापन
विधायक बोले, सीएम पेयजल और 45 करोड़ की सिंचाई परियोजना की रखेंगे आधारशिला
विज्ञापन

समूरकलां में जिला स्तरीय वाटरशेड महोत्सव में दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में ग्राम पंचायत समूरकलां में सोमवार को जिला स्तरीय वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा (विक्कू) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक ने 1.80 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण, कुओं, तालाबों और चेक डैमों का निर्माण एवं पुनर्निर्माण शामिल है। ये सभी कार्य प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के तहत किए जा रहे हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि वाटरशेड महोत्सव मनाने का उद्देश्य जल, जीवन और मिट्टी की सुरक्षा को मजबूत बनाना है। प्राकृतिक स्रोतों का पुनरुद्धार, नालों एवं चेक डैमों की नियमित सफाई, मरम्मत एवं बहते पानी का प्रभावी संग्रहण जल संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक है। कुटलैहड़ क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 15 करोड़ रुपये की लागत से एक नई पेयजल और 45 करोड़ की सिंचाई परियोजना की जल्द ही मुख्यमंत्री की ओर से आधारशिला रखी जाएगी। इससे स्थानीय क्षेत्रों के लोगों को पेयजल और सिंचाई संबंधी पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन



सात पंचायतों के 1600 लाभार्थियों को बांटी एक करोड़ की टूल किटें
कार्यक्रम के दौरान विधायक की ओर से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की 7 पंचायतों समूर कलां, लमलैहड़ी, मदनपुर, डंगोली, झम्बर, टब्बा और बसोली के 1600 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के तहत 1 करोड़ रुपये की टूल किटें वितरित की गईं। इन किटों में सिलाई मशीन, स्प्रे पंप, कृषि उपकरण किट, उद्यानिकी उपकरण किट तथा पेपर प्लेट बनाने की मशीनें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें