फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भरवाईं स्कूल रिकॉर्ड के दस्तावेजों में पाई खामियां

विज्ञापन
भरवाई स्कूल का निरिक्षण करते हुए ​शिक्षा विभाग अ​धिकारी ।स्रोत विभाग
विज्ञापन
शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर ऊना ने स्कूलों का किया नियमित निरीक्षण ।
विज्ञापन

बरोले सभी विषयों में प्रयोगशाला गतिविधियों को दें बढ़ावा
स्कूलों को संसाधन सांझा करने के दिए गए निर्देश।
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला भरवाईं में सोमवार को उच्चतर शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक अनिल कुमार तक्खी की ओर से नियमित निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल रिकॉर्ड के दस्तावेजों में खामियां पाईं। इनको मौके पर ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी खामियों की पुनरावृत्ति न हो। स्टाफ को चेतावनी देकर आगाह किया गया। इस दौरान उन्होंने पाठशाला की सभी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। सुबह की सभा में बच्चों ने अत्यंत सुंदर और प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। जबकि उनका शैक्षणिक प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा। उपनिदेशक ने पाठशाला के रिकॉर्ड को बारीकी से जांचा। उप-निदेशक ने भरवाईं स्कूल में अध्यापकों की उपस्थिति रजिस्टर व अन्य रजिस्टर की जांच की। स्कूल रिकॉर्ड सही पाया गया और स्कूल में सफाई व्यवस्था बहुत अच्छी पाई गई। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जहां कमियां पाई गईं, वहां पर उनको दूर करने के लिए मौके पर ही निर्देश दिए गए। उन्होंने कक्षाओं में जाकर शिक्षा स्तर को और बेहतर बनाने के लिए बच्चों से संवाद साझा किया। उन्होंने बच्चों से सीधा संवाद किया और उत्साहपूर्वक पुस्तक संबंधी प्रश्न पूछे। तक्खी ने कहा कि सरकारी स्कूलों के छात्रों का आत्मविश्वास अत्यंत प्रभावशाली है। केवल उनकी छिपी प्रतिभा और क्षमता को निखारने की आवश्यकता है, जिसके लिए शिक्षकों को निरंतर प्रयास करने चाहिए। दोनों स्कूल आपस में खेलकूद का मैदान, लाइब्रेरी, वाद्य यंत्र और कंप्यूटर लैब सहित अन्य संसाधन साझा करते हैं, ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और समृद्ध बनाया जा सके। आवश्यकता पड़ने पर एक स्कूल दूसरे स्कूल से शिक्षक लेकर शिक्षण कार्य सुचारु रूप से चला सकता है, ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी न आए। शिक्षा स्तर को और बेहतर बनाने के लिए सभी विषयों में प्रयोगशाला गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डिप्टी डायरेक्टर ने प्राथमिक केंद्र पाठशाला भरवाईं का भी निरीक्षण किया। समस्त स्टाफ सदस्यों को स्कूल के विकास तथा शिक्षा में और अधिक सुधार के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर जिला नोडल अधिकारी इंस्पायर पुष्पा रानी, सुपरिटेंडेंट ग्रेट टू दिनेश कुमार प्रधानाचार्य निर्मल कुमार तथा पूरा स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें