फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: उपमंडल ऊना में 425 लोगों ने घरों की छतों पर लगाए सौर ऊर्जा प्लांट

Fri, 03 Apr 2026 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बिजली के बढ़ते बिलों से राहत पाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए उपमंडल ऊना में लोगों का रुझान अब सौर ऊर्जा की ओर बढ़ने लगा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत उपमंडल ऊना में अब तक करीब 425 लोगों ने अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित कर लिए हैं। योजना के तहत सरकार की ओर से तीन किलोवाट तक के प्लांट पर 85,600 रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है। जिसके चलते लोग इस योजना से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उपमंडल ऊना में शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी अपने घरों में सोलर प्लांट लगाने के लिए आगे आए हैं। बिजली बोर्ड के अनुसार योजना के प्रति लोगों में लगातार जागरूकता बढ़ रही है। पहले जहां लोग सौर ऊर्जा प्लांट लगाने में अधिक खर्च होने के कारण रुचि नहीं दिखाते थे, वहीं अब सरकारी अनुदान मिलने से लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत एक किलोवाट, दो किलोवाट और तीन किलोवाट तक के प्लांट लगाने की सुविधा दी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार अनुदान सीधे लाभार्थी के खाते में भेजा जा रहा है। बता दें कि तीन किलोवाट प्लांट लगाने के लिए करीब एक लाख 80 हजार रुपये औसतन खर्च आता है। योजना के तहत लोग घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली तैयार कर रहे हैं। बिजली बोर्ड की ओर से लोगों को योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई है। आवेदन के बाद विभागीय स्वीकृति मिलने पर अधिकृत एजेंसी की ओर से प्लांट स्थापित किया जाता है। इसके बाद निरीक्षण होने पर उपभोक्ता को अनुदान राशि जारी कर दी जाती है।


पीएम सूर्य योजना के तहत ऊना उपमंडल में लोग सोलर प्लांट लगाने के लिए आगे आ रहे हैं। योजना के तहत 425 लोगों ने सोलर प्लांट लगा लिए हैं। तीन किलोवाट की सौर ऊर्जा प्लांट के लिए 85,600 रुपये का अनुदान भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यशविंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड मंडल ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें