फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आधुनिक दौर में त्योहारों पर मिट्टी के दीयों की चमक आज भी बरकरार

Fri, 06 Nov 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारिकपुर (ऊना)। सनातन धर्म में मिट्टी के दीयों का विशेष महत्व है। दिवाली और अन्य त्योहारों में मिट्टी से बने छोटे-बड़े दीये, कलश और अन्य सामग्री प्राचीनकाल से ही उपयोग में लाई जा रही है लेकिन आज के आधुनिक दौर में लोग घरों को सजाने के लिए मोमबत्ती, टिमटिमाती इलेक्ट्रिक लाइट्स और चाइनीज लड़ियों का प्रयोग करने लगे हैं। हालांकि इस बीच मिट्टी के दीयों से घरों के आंगन रोशन करने की परंपरा आज भी बनी हुई है। लोग जहां इलेक्ट्रिक लाइट्स व अन्य सजावटी सामान से घरों को सजाते हैं, वहीं प्रत्येक घर के आंगन में मिट्टी के जलते दीये आज भी दिखाई देते हैं। लोगों का मानना है कि भले ही हम आधुनिक सामग्री से घरों को पूरी तरह सजा दें लेकिन मिट्टी के दीये जलाए बिना त्योहार अधूरा लगता है। उनका कहना है कि जो पवित्रता मिट्टी के दीयों की जगमगाहट और कलशों में है, वह शायद ही इलेक्ट्रिक लाइट्स और अन्य किसी आधुनिक सामग्री में मिलती है।
विज्ञापन



मिट्टी के दीये पवित्रता का प्रतीक हैं तथा त्योहारों के अवसर पर दीये जलाना भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। मिट्टी के दीये प्राचीन समय से ही धार्मिक अनुष्ठानों में उपयोग किए जाते रहे हैं और आज भी लोग मिट्टी के दीये जरूर जलाते हैं।
-सुधा पराशर, रायपुर

मिट्टी के दीये जलाने से अद्भुत दिव्यता का आभास होता है। मिट्टी के दीये वातावरण को आध्यात्मिक और मनमोहक बनाते हैं। रंगोली को सजाने में भी मिट्टी के दीये प्रयोग किए जाते हैं।
विज्ञापन

-सूर्यांश, गोंदपुर बनेहड़ा
-
त्योहारों पर हमें पारंपरिक व्यवसाय को बढ़ावा देने वाले कुम्हारों से मिट्टी के दीये अवश्य खरीदने चाहिए ताकि उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके। पूजा व धार्मिक अनुष्ठानों में मिट्टी के दीये को ही शुद्ध माना जाता है।
-अनुराधा, गोंदपुर बनेहड़ा
-
मिट्टी के दीये प्रयोग के बाद किसी भी प्रकार का कचरा नहीं फैलाते हैं। मिट्टी का अंश मिट्टी में ही मिल जाता है। मिट्टी के दीयों की खरीदारी से लोकल फॉर वोकल के नारे को भी खासी मजबूती मिलती है।
विज्ञापन

-दिनेश जरियाल, नंगल जरियालां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें