फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रथम चरण में 86 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Sun, 24 May 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में पंचायती राज संस्थाओं के लिए प्रथम चरण में पांच उपमंडलों की कुल 86 ग्राम पंचायतों में 26 मई को मतदान किया जाएगा। जिसमें विकास खंड अंब की 19, बंगाणा की 19, गगरेट की 14, ऊना की 18 तथा हरोली की 16 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन

उपमंडल अंब में प्रथम चरण में ग्राम पंचायत घंघरेट, गिंडपुर मलौन, खरोह, डूहल बटवाला, लोहारा लोअर, प्रम्ब, धंधड़ी, सूरी, सिद्ध चलेहड़, कटौहड़ खुर्द, स्तोथर, चौआर, रपोह मिसरां, अंदौरा लोअर, मैड़ी खास, लोहारां अप्पर, धुसाड़ा, लडोली और नैहरी नौरंगा में मतदान करवाया जाएगा।
उपमंडल बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत अंबेहड़ा धीरज, कठोह, चौकी खास, जसाना, जोल, टीहरा, टांडा, तनोह, धतोल, पल्लियां, बडूही, मंदली, डोहक, लठियाणी, हटली केसरू, डोहगी, पिपलू और सुकडियाल में मतदान होगा।
विज्ञापन

उपमंडल गगरेट के अंतर्गत पहले चरण में कैलाश नगर, गुगलैहड़, ववेहड़, जोह, अभयपुर, जाडला कोयड़ी, दियोली, ओयल, गोंदपुर बनेहड़ा लोअर, कलोह, भंजाल अपर, नंगल जरियाला, भंजाल लोअर और गोंदपुर बनेहड़ा अपर ग्राम पंचायतों में मतदान होगा।
उपमंडल ऊना में पहले चरण में 26 मई को देहलां अपर, बनगढ़, टक्का, सनोली, जखेड़ा, नंगड़ा, डंगोली, बसाल अपर, बसाल लोअर, ठाकुरद्वारा, बरनोह, डंगेहडा, फतेहपुर, अवादा वराना, सुनेहरा, बरसाल़ा, जनकौर और लमलेहड़ा पंचायतों में मतदान होगा।
उपमंडल हरोली में प्रथम चरण में ग्राम पंचायत पंजावर, पंडोगा, ईसपुर, सलोह, बढे़ड़ा, कांगड़, समनाल, कर्मपुर, कुंगड़त ललड़ी, बाथू, गोंदपुर बुल्ला, हीरानगर, हीरां, पुबोवाल और बीटन में मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें