थानाकलां(ऊना)। राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला नारी के दो मेधावी विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। विद्यालय की छात्रा सेजल शर्मा पुत्री नीरज शर्मा और तनवीर कौर पुत्री नानक चंद ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बल पर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के कार्यकारी मुख्याध्यापक अनिल कुमार एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने दोनों छात्राओं और उनके परिजनों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।