धार्मिक- उपमंडल बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत चौकीमन्यार में स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर में पूर्वाह्न 8:00 बजे से पूजा-अर्चना, संकीर्तन और अपराह्न 1:00 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
जागरूकता कार्यक्रम- हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से पूर्वाह्न 10:00 बजे से चिंतपूर्णी और भंजाल में लोगों को भूकंप, सुरक्षित भवन निर्माण के साथ आपदा जोखिमों और उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
प्रदर्शनी- विकास खंड बंगाणा कार्यालय के प्रांगण में पूर्वाह्न 10:00 बजे से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
-
भंडारा- ट्रक यूनियन ऊना की तरफ से भंडारे का आयोजन अपराह्न 1:00 बजे से किया जाएगा। वहीं संतोषगढ़ के प्रसिद्ध बाबा विश्वकर्मा मंदिर में धार्मिक आयोजन पूर्वाह्न 9:00 बजे से शुरू होगा और अपराह्न 1:00 बजे से भंडारा लगेगा।
.................
अस्पताल में लंगर- क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गुरु का लंगर सेवा ट्रस्ट की ओर से अपराह्न 1:00 बजे से लंगर मरीजों के तीमारदारों के लिए लगाया जाएगा।