फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में कोहडरा येलो ने जोल को दी मात

विज्ञापन
बंगाणा के कोहडरा में कबड्डी टूर्नामेंट के शुभारंभ के दौरान मुख्यातिथि देवेंद्र भुट्टो ग्रामीण? - फोटो : Una
विज्ञापन
लठियाणी (ऊना)। युवा मंडल कोहडरा की दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव देवेंद्र कुमार भुट्टो ने किया। प्रतियोगिता में लगभग 15 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

पहले दिन खेेले गए मुकाबलों में कोहडरा येलो ने जोल को 54-30 से हराया। इसके अलावा मोगाली ने नघियार को 50-22, मंदली ने ननवांई को 53-23, कोहडरा रेड ने कोहडरा ब्लू को 61-50 से हराया। रविवार को पहला सेमिफाइनल मोगाली और कोहरडा रेड के बीच और दूसरा सेमिफाइनल कोहडरा येलो और मंदली के बीच खेला जाएगा।
इस मौके पर भुट्टो ने कहा कि युवाओं को अन्य गतिविधियों के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने ने युवा मंडल को 5100 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि दी। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र फौजी, कुटलैहड़ वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीधर शर्मा, संजीव, प्रवीण शर्मा, देशराज शर्मा, पवन तरसेम, ओम प्रकाश, रमेश चंद, सुलोचना देवी, प्रोमिला देवी, सुनीता देवी और राजकुमारी के अलावा के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें