फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना में धांधली का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना में धांधली का लगाया आरोप
विज्ञापन

अंब (ऊना)। ग्राम पंचायत ज्वार में पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव में प्रधान और उप प्रधान पद के प्रत्याशियों ने उपमंडल अधिकारी को मामले में जांच करने बारे ज्ञापन सौंपा। ज्वार पंचायत चुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशी जगतार सिंह और उपप्रधान पद के प्रत्याशी रहे रामजी दास ने बुधवार को एसडीएम अंब को बताया कि चुनाव में पंचायत सचिव और एक राजनीतिक दल से संबंधित व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध रही। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर तैनात एआरओ ने भी अपने दायित्व का सही निर्वहन नहीं किया।
विज्ञापन

पहले गिनती में जगतार सिंह को अधिक वोट थे। जोकि दोबारा हुई गिनती में कम किए गए। इस बारे प्रत्याशियों ने जिलाधीश को चुनाव में धांधली की जांच बारे ज्ञापन दिया था, लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने मांग की है कि मामले में मतों की दोबारा गिनती की जाए। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश समन्वयक सुदर्शन सिंह बबलू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिंतपूर्णी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता विकास कश्यप सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें