फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बढेड़ा में खैर का अवैध कटान, जंगल में मिले 44 मोछे

Tue, 25 Mar 2025 07:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने दो आरोपियों को कटान करते पकड़ा
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

हरोली (ऊना)। पुलिस थाना हरोली के बढेड़ा गांव में खैर के अवैध कटान का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए कटान कर रहे दो लोगों को मौके पर पकड़कर जंगल में छिपाए खैर के 44 मोछे भी जब्त किए हैं। विभाग की टीम ने आरोपी नरेश कुमार और करनैल सिंह निवासी बढेड़ा तहसील हरोली जिला ऊना के खिलाफ हरोली पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वन खंड अधिकारी पंडोगा अनिल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार दोपहर को गश्त के दौरान बढेड़ा गांव में पहाड़िया मोहल्ला के पीछे जंगल में स्थित शामलात जमीन में दो लोगों को कटान करते पकड़ा है। जांच में पाया गया कि जंगल से खैर के पेड़ काटे गए हैं। खैर के पेड़ काटने वाले व्यक्तियों ने अपनी पहचान नरेश कुमार और करनैल सिंह बताई। जंगल की छानबीन करने पर मौके से आठ खैर के पेड़ों के ठूंठ मिले हैं। वहीं खैर की लकड़ी को छिपाकर रखा गया था। खैर की लकड़ी को चैन कटर से काटा गया था। जंगल में छिपाकर रखे खैर के मोछों की कुल संख्या 44 पाई गई। इनकी कुल कीमत 1.28 लाख रुपये है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि वन विभाग की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें