पिरथीपुर कृषि सेवा सहाकारी सभा का साधारण अधिवेशन आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। दी पिरथीपुर कृषि सेवा सहाकारी सभा का साधारण अधिवेशन शिविर तरसेम सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें 100 से अधिक सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान सभा सचिव रजिंदर राणा ने उपस्थित सदस्यों के समक्ष अपनी बैलेंस शीट का ब्योरा और सभा के आय व्यय का हिसाब दिया। इस वित्त वर्ष में लगभग 77 करोड़ रुपये का लेन-देन किया। उसके अनुसार सभा की कार्यशील पूंजी करीब 31.55 करोड़ की है। इसमें सदस्य अमानत लगभग 26.45 करोड़ है, जबकि 26.41 करोड़ रुपये बैंक में जमा है। लगभग 2.23 करोड़ के लोन है। सभा में 2.23 करोड़ के अपने फंड है। उसे पूरी निष्पक्षता के साथ उपस्थित सदस्यों के समक्ष पेश किया। उल्लेखनीय है कि सभा पिछले कई वर्षों से क्षेत्र की लड़कियों के लिए शगुन स्कीम चला रही है जिसके तहत 2100 दिए जाते हैं, 100 पौधे नीम के, 100 सेफ्टी बेल्ट आवारा पशुओं के गले में डाली। इस अवसर पर सभा प्रधान तरसेम सिंह ने कहा कि सभा सदस्यों के लिये बेहतर कार्य कर रही है और खाताधारक समय समय पर अपनी पासबुक सत्यापन करवाते रहे और सभा के कार्यों में सहयोग करें। सभा के सदस्यों ने सहकारी सभा की कार्यप्रणाली पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए सभा के पारदर्शिता से चल रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर तरसेम सिंह, उस्ताद सिंह, सेवा दास,सतवीर सिंह, स्वर्ण सिंह, हर्ष राणा, महिंद्र सिंह मोनू, रमेश, मास्टर उत्तम, कमांडेंट रोमेश, इंस्पेक्टर राम चंद, सूबेदार दिलावर सिंह, सतीश कुमार सहित उपस्थित रहे।