फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आदेश दरकिनार, स्कूल परिसर और खेल के मैदान में पार्क हो रहे वाहन

विज्ञापन
बाल स्कूल ऊना के परिसर में पार्क वाहन। संवाद
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना के कई सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग के स्पष्ट आदेशों के बावजूद वाहनों की पार्किंग हो रही है। विभाग ने हाल ही में निर्देश दिए थे कि स्कूल परिसर और खेल मैदान में वाहनों की पार्किंग न की जाए। साथ ही सभी शिक्षण संस्थानों को पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। लापरवाही पर स्कूल प्रबंधकों को कार्रवाई के लिए भी चेताया था। मगर आदेशों को धरातल को ठेंगा दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन

ऊना शहर के कई बड़े सरकारी स्कूलों में शिक्षकों, स्टाफ और बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग खेल मैदान और परिसर में गाड़ियां खड़े कर रहे हैं। इससे सरकारी स्कूलों की जमीन पार्किंग स्थल में बदल गई है। स्कूल प्रबंधकों की ओर से आदेश मिलने के बाद भी अवैध पार्किंग को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।
शिक्षा विभाग ने स्कूलों को सतर्क किया था कि खेल मैदान में वाहनों की आवाजाही से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ता है। बावजूद इसके इन निर्देशों का पालन न होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है। उधर, जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक सोमलाल धीमान ने कहा कि जल्द ही विभाग की टीम औचक निरीक्षण करेगी। जहां लापरवाही पाई जाएगी, वहां उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें