फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण अग्निकांड में 64 झुग्गियां राख

Sun, 15 May 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/टाहलीवाल
विज्ञापन
बाथड़ी में जलीं झुग्गियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला के बाथड़ी एवं बणे दी हट्टी में पेश आए भीषण अग्निकांड में प्रवासी मजदूरों की करीब 64 झुग्गियां राख हो गईं। आग की घटना में लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीमों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर के बाद बाथड़ी में प्रवासी झुग्गियां में अचानक आग की लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन


देखते ही देखते प्रवासी मजदूरों की करीब 52 झुग्गियां अचानक आग की चपेट में आ गईं। घटना के वक्त प्रवासी मजदूर अपने-अपने कार्य से निकले हुए थे। भीषण लपटों को देख घटना स्थल पर काफी लोग जमा हो गए। आग इतनी भीषण थी कि झुग्गियां पलभर में ही राख के ढेर में तबदील हो गईं। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से ढाई लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन विभाग के प्रभारी सवरण कुमार ने ने बताया कि दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, उपमंडल अंब के बणे दी हट्टी में अचानक आग लगने के कारण प्रवासी मजदूरों की लगभग एक दर्जन झुग्गियां जलकर राख हो गईं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के तहत बणे दी हट्टी में रविवार को एकाएक लगी आग के कारण एक दर्जन झुग्गियां जल गईं। हालांकि अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जिस वक्त हादसा पेश आया, प्रवासी मजदूर एक स्थानीय उद्योग में काम के लिए गए हुए थे। सूचना मिलने पर अंब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अंब के डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि घटना में एक दर्जन झोपड़ियां जल गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें