बडूही (ऊना)। पुलिस चौकी जोल के तहत बडूही बाजार में रहने वाली एक प्रवासी महिला ने अपने पति पर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करने और गाली-गलौज करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने परेशान होकर 100 नंबर पर पुलिस को फोन कर शिकायत दी। शनिवार को सामने आए इस मामले में शिकायत मिलते ही पुलिस चौकी जोल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचने के बाद उसके साथ कथित तौर पर मारपीट करता है और अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। शनिवार को भी दोनों के बीच विवाद होने के बाद महिला ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और विवाद के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
डीएसपी ऊना हेमराज वर्मा
का कहना है कि अभी मामले की जांच जारी है। दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।