ऊना। एचआरटीसी वर्कशॉप में हुए लाखों रुपये के घाटाले में चारों आरोपियों को अदालत ने फिर से एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोमवार को सभी आरोपियों को अदालत ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। मंगलवार को कस्टडी की अवधि खत्म होने पर पुलिस ने सभी को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। वहीं अब बुधवार को फिर से सभी आरोपी अदालत पेश होंगे। आरोपियों में निगम के ऊना डिपो के वरिष्ठ स्टोरकीपर राजेंद्र कुमार, हमीरपुर डिपो के स्टोरकीपर इंद्रपाल, दो टैंपो चालकों में बरनोह निवासी सुखदेव सिंह, होशियारपुर के मॉडल टाउन निवासी राज कुमार शामिल हैं। मामले की जांच डीएसपी हैडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह के नेतृत्व में एसआईयू टीम कर रही है। चारों आरोपियों से अब तक पुलिस एचआरटीसी के नौ टायर भी बरामद कर चुकी है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की लगातार जांच कर रही है।