फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अंतर जिला समेत 20 रूटों पर आज से चलेंगी एचआरटीसी की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में सोमवार से चार अंतर जिला समेत 20 रूटों पर एचआरटीसी की बसें चलेंगी। बसें चलाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के ऊना डिपो के करीब 70 चालक और परिचालक ड्यूटी पर बुलाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर एचआरटीसी की अन्य रूटों पर भी बसें चलाई जा सकती हैं।
विज्ञापन

जिला में बसें चलाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने पूरी तैयारियों कर ली गई हैं। बस अड्डा प्रभारी अविनाश खुल्लर ने सोमवार से बस रूटों पर जाने वाले चालक एवं परिचालकों को सैनटाइजर, ग्लब्स और फेस मास्क भी उपलब्ध करवा दिए गए हैं। ऊना के रामपुर स्थित एचआरटसी की कर्मशाला में बसों की मरम्मत के अलावा धोने और सैनिटाइज करने के बाद इन्हें तैयार कर लिया गया है।
इन रूटों पर चलेंगी बसें
आरएम ऊना सुरेश धीमान का कहना है कि बस चलाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। जिला में सोमवार को 20 लोकल रूटों पर एचआरटीसी की बसें चलेगी। इसमें दौलतपुर ऊना वाया अंब रूट पर सुबह आठ बजे, दौलतपुर ऊना वाया गगरेट सुबह आठ बजे, ऊना-भोटा-शिमला सुबह सात बजे, ऊना-हमीरपुर सुबह 7:10, लठियाणी-ऊना सुबह आठ बजे, लिदकोट-ऊना सुबह 7:10, परोईयां-ऊना सुबह सात बजे, सोहारी टकोली-ऊना सुबह 7:30 मिनट पर, सिंगा-ऊना सुबह 7:30 मिनट पर, पंजावर-ऊना सुबह 8:30, ऊना-मैहतपुर-ऊना सुबह 8:40, गोंदपुर ऊना सुबह आठ बजे, ऊना कांगड़ा ऊना वाया नादौन सुबह 8:10, ऊना कांगड़ा ऊना वाया देहरा सुबह 9:10 पर, ऊना धमांदरी सुबह आठ बजे, धमांदरी ऊना सुबह आठ बजे, चिंतपूर्णी ऊना सुबह साडे आठ बजे, ऊना संतोषगढ़ सुबह 9:40, खरोल-तलमेहड़ा-ऊना सुबह 6:30 बजे, ऊना लामा वाया झंबर 8:40 पर बस चलेगी। आरएम ने बताया कि यात्रियों के मांग के अनुसार और बस रूट भी चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें