फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चताड़ा मोड़ पर एचआरटीसी बस और टेंपो ट्रैवलर की टक्कर, छात्रा घायल

Thu, 30 Jul 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के समीप चताड़ा मोड़ पर बुधवार सुबह एक कोचिंग संस्थान की टेंपो ट्रैवलर और एचआरटीसी बस के बीच टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार एक छात्रा घायल हो गई जबकि अन्य 15 छात्र-छात्राएं सुरक्षित बच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था बहाल कराई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आकाश इंस्टीट्यूट की टेंपो ट्रैवलर बुधवार सुबह चताड़ा मोड़ के समीप यू-टर्न ले रही थी। इसी दौरान एचआरटीसी बस से टक्कर हो गई। हादसे के समय टेंपो ट्रैवलर में करीब 16 विद्यार्थी सवार थे।
एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और यातायात को बहाल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें