फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: धर्मशाला-चंडीगढ़ एनएच पर भिड़े एचआरटीसी और नंगल बस अड्डे के कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पक्षों पर जमकर हुई हाथापाई, अड्डा पर्ची को लेकर हुआ सारा विवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। धर्मशाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंगल फ्लाई ओवर के निकट एचआरटीसी बस के चालक और परिचालक की अड्डा फीस की पर्ची काटने वाले कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बस के चालक और परिचालक ने अड्डा फीस की पर्ची काटने वाले कर्मचारी पर आरोप लगाया कि उसने एकाएक चलती बस की खिड़की खोलकर चालक को थप्पड़ जड़ दिया। इससे यह हाथापाई हुई। उन्होंने कहा कि अगर चालक बस से संतुलन खो देता तो सवारियों से भरी बस नहर में गिर सकती थी। एचआरटीसी चालक का कहना है कि अड्डे में पर्ची काटने के लिए कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं रहता। कोई कर्मचारी तैनात रहेगा तभी पर्ची कटवा सकते हैं। इतना समय नहीं होता कि वह अड्डे में घूमकर कर्मचारियों की तलाश करें। जैसे ही कर्मचारियों ने उन्हें पर्ची न कटवाने की बात कही, तो उन्होंने पर्ची की राशि चुकाई। इसके बावजूद उनके साथ विवाद किया गया और बस में थप्पड़ मारा गया। उधर, अड्डा फीस की पर्ची काटने वाले कर्मचारी ने कहा कि बस का चालक बिना पर्ची कटवाए जाने के प्रयास में था। नालागढ़ डिपो की बस बिना पर्ची कटवाए अड्डे से निकल गई। कहा कि बीते दिनों भी इसी बस के चालक ने ऐसा किया था। इसकी शिकायत भी उच्च अधिकारियों से की है। जब वीरवार को उसने एचआरटीसी चालक को पर्ची कटवाने को कहा तो उसने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया और मामला शांत करवाया। बस में सवारियों और अन्य वाहन चालकों को करीब आधा घंटे तक परेशानी हुई। फिलहाल यह मामला नंगल पुलिस तक पहुंच चुका है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें