संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी के दिशा-निर्देशों के तहत बीबीएमबी मैनेजमेंट ने बीबीएमबी नंगल के क्रिकेट मैदान पर दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका शुभारंभ बीबीएमबी के मुख्य अभियंता सीपी सिंह ने किया। इस प्रतियोगिता में बीबीएमबी नंगल, बीबीएमबी चंडीगढ़, बीबीएमबी तलवाड़ा और बीबीएमबी सुंदरनगर की टीमें भाग ले रही हैं। शुक्रवार को तीन मैच खेले गए।
मेजबान बीबीएमबी नंगल की टीम दोनों मैच हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। पहले मैच में बीबीएमबी नंगल और बीबीएमबी सुंदरनगर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए सुंदरनगर ने 15 ओवरों में 143 रन बनाए, जबकि बीबीएमबी नंगल की टीम सिर्फ 104 रन बना पाई। दूसरे मैच में बीबीएमबी तलवाड़ा और बीबीएमबी चंडीगढ़ के बीच भिड़ंत हुई। चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए, और तलवाड़ा की टीम 125 रन ही बना पाई। तीसरे मैच में बीबीएमबी नंगल और बीबीएमबी चंडीगढ़ के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 130 रन बनाए, जबकि नंगल की टीम 109 रन ही बना पाई। बीबीएमबी नंगल की टीम दोनों मैच हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई है।