उसी संघर्ष को नंदिनी ठाकुर ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता में बदल दिया। पंजावर गांव की इस साधारण परिवार की बेटी ने असाधारण उपलब्धि हासिल करते हुए संघ लोक सेवा आयोग की कंबाइंड भू वैज्ञानिक परीक्षा में देशभर में टॉप कर लिया। नंदिनी की इस कामयाबी ने न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे गांव को गर्व और खुशी से भर दिया है। नंदिनी ने पहली से 12वीं तक गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद दौलत राम कॉलेज से बीएससी फिजिक्स ऑनर और डीयू से एमएससी फिजिक्स की पढ़ाई पूरी की।
नंदिनी का मानना है कि पढ़ाई और मंजिल किसी पर थोपी नहीं जाती, बल्कि लक्ष्य पाने के लिए अंदर से प्रेरित होना जरूरी है। पिता संजय ठाकुर ने कहा कि उन्होंने गरीबी देखी है, लेकिन बेटी ने मेहनत से जो मुकाम हासिल किया है, उसके लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। माता राजरानी ने बताया कि वह पशुपालन और घरेलू काम के साथ परिवार संभालती रहीं।