फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चार जून तक नहीं दौड़ेगी हिमाचल एक्सप्रेस

Wed, 03 Jun 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। अंबाला रेल मंडल में चल रहे तकनीकी कार्यों का असर ऊना और आसपास के क्षेत्रों की रेल सेवाओं पर साफ दिखाई देने लगा है। रेलवे की ओर से शाहबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशनों के बीच लूप लाइनों के विस्तार और नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) सिस्टम को चालू करने के लिए ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते हिमाचल एक्सप्रेस सहित अन्य दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे विभाग के अनुसार हिमाचल एक्सप्रेस को चार जून तक रद्द किया गया है। वहीं रायपुर हरियाणा से अंब अंदौरा तक चलने वाली ट्रेन भी पांच जून तक नहीं चलेगी। रेलवे विभाग पहले ही डेमू ट्रेन को दस जून तक रद्द कर चुका है। लगातार ट्रेनों के रद्द होने से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ तो कम दिख रही है लेकिन लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


उधर, ट्रेन सेवाएं प्रभावित होने का असर समय पर भी देखने को मिल रहा है। गांधीनगर से दौलतपुर चौक तक चलने वाली ट्रेन मंगलवार को करीब चार घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन के लंबे समय तक देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा। गांधीनगर के लिए वापसी के दौरान यह ट्रेन ढाई घंटा देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। गर्मी और उमस के बीच यात्रियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ीं।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्री सुरक्षा और आधुनिक रेल संचालन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के शुरू होने के बाद ट्रेनों के संचालन में अधिक सुरक्षा और सुगमता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें