फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.29 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। पुलिस की एसआईयू टीम ने गगरेट के थपला लिंक मार्ग पर युवक से 1.29 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान विक्की (29) निवासी मवा सिंधिया गांव रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस की एसआईयू टीम ने बढ़ोह-थपलां संपर्क मार्ग पर नाका लगाया था। इस दौरान एक युवक को जांच के लिए रोका तो वो घबरा गया। पुलिस ने जब जांच की तो युवक के कब्जे से 1.29 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि इस रास्ते से तस्कर सीधा संपर्क होशियारपुर मुख्य मार्ग से होता है। सारा रास्ता जंगल का होने की वजह से तस्करों के लिए सबसे सुरक्षित रास्ता माना जाता है। इस रास्ते से न केवल चिट्टा माफिया बल्कि वन माफिया, शराब माफिया और अन्य तरह की तस्करी भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें