फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगड़ों के काटने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सदर पुलिस थाना ऊना के तहत क्षेत्र के तहत जलग्रां टब्बा गांव में रंगड़ों के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह (45) पुत्र जतिंद्र सिंह निवासी जलग्रां टब्बा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार सुखदेव सिंह कारपेंटर का काम करता था। बीती देर शाम जब घर के पास सुखदेव काम कर रहा था तो रंगड़ें के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के लोगों ने धुआं लगाकर उसे रंगड़ों से बचाया और उपचार के लिए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डीएसपी ऊना अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें