फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़का भाऊ टीम ने कमला देवी को दी फौरी राहत

विज्ञापन
झलेड़ा की कमला देवी को फौरी राहत देते बड़का भाऊ टीम के सदस्य और अन्य। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। लकवाग्रस्त बेटों का पालन-पोषण करने वाली 85 वर्षीय माता कमला देवी को अभी तक न जिला प्रशासन और न किसी नेता ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। हालांकि बड़का भाऊ टीम ने दोबारा मदद की है।
विज्ञापन

कमला के बड़े बेटे सतीश कुमार की कुछ दिन पहले मौत के बाद भी अभी तक प्रशासन और सरकार ने परिवार को कोई मदद नहीं की है। हालांकि योजनाओं और अन्य लाभ देने के लिए परिवार से दस्तावेज और बैंक खातों के नंबर लिए जा चुके हैं। बड़का भाऊ टीम ने सतीश की मौत के बाद किए जाने वाले कार्यों के लिए 5 हजार की फौरी राहत दी है। इससे पहले बड़का भाऊ टीम ने सतीश कुमार के बेटा-बेटी को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्मार्ट फोन दिया था।
संजय शर्मा ने कहा कि परिवार को छह माह के राशन का खर्च भी बड़का भाऊ टीम की ओर से उपलब्ध करवाया जाएगा। कमला देवी के अलावा वीरेंद्र, चंचल, दीक्षा, सीमा, योगेश ने बड़का भाऊ टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें