फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगरेट में भारी बारिश, खड्डें उफान पर

Sat, 30 Jul 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र में शनिवार दोपहर हुई भारी बारिश से गगरेट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाली गगरेट और शिवबाड़ी खड्डों का जल स्तर अचानक बढ़ गया। इससे वाहनों की आवाजाही रुक गई। इसके चलते यहां से गुजरने वाले राहगीरों को करीब दो घंटे जाम में फंसना पड़ा।
विज्ञापन


लोग खड्डों से पानी का स्तर कम होने का इंतजार करते रहे, जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। शाम लगभग साढे़ पांच बजे तक गगरेट के इस मार्ग पर राहगीर अपने वाहनों के साथ जाम की स्थिति से जूझते रहे। गगरेट ट्रैफिक पुलिस जाम की स्थिति से निपटने के लिए वाहन चालकों को दिशा निर्देश देते रहे।

हालांकि, गगरेट की इन दोनों खड्डों पर करीब पांच लाख की लागत से बनने वाले दोनों पुलों का निर्माण कार्य जोरों पर है। इनके बनने के बाद सभी राहगीरों को जाम की स्थिति से निजात मिलेगी। उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग के कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमार ने कहा कि गगरेट की दोनों खड्डों पर निर्माणाधीन पुलों का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें