फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश से लुढ़का पारा, नौ डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में शनिवार को जोरदार बारिश ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। पिछले चार दिन से हो रही बारिश शनिवार को भी जारी रही। हालांकि शनिवार सुबह को धूप खिलने पर लोगों को थोड़ी देर के लिए राहत महसूस की। दोपहर होते-होते एक बार भी पूरा क्षेत्र बादलों ने अपनी आगोश में ले लिया। इसके बाद शुरू हुई तेज बारिश रात तक जारी रही।
विज्ञापन

शनिवार को जिला का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहा था। शनिवार सुबह दिनभर के काम निपटाने के लिए घर से निकले लोग काफी देर तक बाहर ही फंसे रहे। लगातार हुई बारिश ने लोगों को घर पहुंचने का मौका भी नहीं दिया। लोगों को बारिश के बीच ही घरों के लिए निकलना पड़ा। इसमें सबसे अधिक समस्या उन लोगों को पेश आई जो दोपहिया वाहनों पर घरों से निकले थे। ठंड और बारिश के बीच लोगों को घर पहुंचने में कड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सड़कों पर कुछ वाहन गुजरते दिखाई दिए। घरों में मौजूद लोगों ने तो बाहर निकलने से गुरेज ही किया। चौपहिया वाहन भी कम संख्या में सड़कों पर निकले। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि रविवार को भी बारिश लगातार जारी रह सकती है। ऐसे में लोग पूरी तैयारी के साथ ही घरों से निकले। उन्होंने कहा कि सोमवार को धूप खिलने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें