फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कीटनाशक स्प्रे करने से बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत

Sat, 02 Nov 2024 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घनारी (ऊना)। दीपावली के दिन गगरेट थाना क्षेत्र के तहत जाड़ला कोड़ी में एक दर्दनाक घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, राम रहीस (26) पुत्र राम बख्श, जो कि प्रवासी मजदूर के रूप में वहां रह रहा था।
विज्ञापन

आलू की फसल पर कीटनाशक स्प्रे करते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना के तुरंत बाद उसे गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राम रहीस उत्तर प्रदेश के ज़िला हरदोई का रहने वाला था। राम रहीस का शव अब ऊना के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह तथा सीएमओ ऊना डॉ. संजीव वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

01जेएनडी11: करसिंधु गांव में बना 33केवी पॉवर हाउस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें