फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरोली को पूर्ण थाने का दर्जा

Tue, 02 Feb 2016 05:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली को पूर्ण थाने का दर्जा मिलने और यहां 20 नए पद मंजूर किए जाने की अधिसूचना जारी हो गई है। वर्तमान में हरोली थाना में 17 पद थे लेकिन अब यहां एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर, पांच एएसआई, पांच हेड कांस्टेबलों और 24 कांस्टेबलों सहित कुल नफरी 37 हो जाएगी।
विज्ञापन


इससे हरोली उपमंडल हेडक्वार्टर में पुलिस बल और अधिक सशक्त और चुस्त-दुरुस्त होगा। इन 20 नए पदों को स्वीकृत करने के बारे में अधिसूचना जारी हुई है। इनमें एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर, एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर , दो हेड कांस्टेबल और 15 कांस्टेबल शामिल हैं।

पंजाब का सीमावर्ती क्षेत्र होने के नाते अपराधों और नशा कारोबार पर नकेल कसने के अलावा यहां तीव्र गति से हो रहे औद्योगिकीकरण के दृष्टिगत पुलिस तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी कारण प्रदेश सरकार ने टाहलीवाल में नई पुलिस चौकी भी मंजूर की थी।
विज्ञापन


इस सीमवर्ती विधानसभा क्षेत्र के एकमात्र हरोली थाना को भी अपग्रेड करने की मांग उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पिछले साल हरोली दौरे के दौरान उठाई थी जिसे मुख्यमंत्री ने मंजूर करने की घोषणा की थी। अब सरकार ने अधिसूचना जारी कर हरोली हलके को थाने का तोहफा दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें