फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मिट्टी के दीयों की खरीदारी में खासा उत्साह

विज्ञापन
दिवाली पर्व नजदीक आते बाजारों में वि​भिन्न रंगों में और आकारों में बनाए गए दीप को बेचने के लिए 
विज्ञापन
मिट्टी के दीयों ने सजाया बाजार
विज्ञापन

40 रुपये से 80 रुपये प्रति दर्जन तक बिक रहे दीप
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। दीपावली के मौके पर जिलेभर के बाजार सज गए हैं और लोगों की भीड़ उमड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाओ संदेश का असर ऊना जिले में दिखाई दे रहा है। इस बार बाजारों में मिट्टी के दीयों की खरीदारी में खासा उत्साह है। लोग विदेशी सजावटी वस्तुओं के बजाय स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

खरीदारों का मानना है कि मिट्टी के दीयों से न केवल घर में रोशनी होती है, बल्कि देश की मिट्टी की खुशबू भी महसूस होती है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी लगभग 200 प्रकार के विभिन्न डिजाइन वाले दीपक बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। ऊना जिले के नीला घाट की मीना कुमारी बताती हैं कि प्लेन दीपक 40 रुपये दर्जन, रंग वाले 60 रुपये दर्जन और मल्टी रंग वाले 80 रुपये दर्जन बिक रहे हैं। सबसे बड़े चौमुखिया दीये 40 से 150 रुपये तक मिल रहे हैं। लोग अधिकतर मिट्टी के दीपों का ही उपयोग करते हैं, क्योंकि इसे जलाना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें