फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सभी पुलिस थानों के सरकारी मोबाइल नंबर बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

लैंडलाइन पर भी नहीं हो पा रहा संपर्क

लोगों को पुलिस से संपर्क करना हुआ मुश्किल

पुलिस कर्मियों के निजी नंबरों के लिए करनी पड़ रही माथापच्ची

फोन नंबर और मोबाइल बिल का बजट न मिलना बताया जा रहा कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के पुलिस थानों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित तमाम पुलिस अधिकारियों के सरकारी मोबाइल नंबर पर लैंडलाइन से संपर्क करने में लोगों को परेशानी हो रही है। किसी भी मोबाइल नंबर और लैंडलाइन नंबर से संपर्क नहीं हो पा रहा। इससे लोगों को पुलिस की मदद लेने में मशक्कत का सामना करना पड़ रहा।
जानकारी के अनुसार जिले के समस्त पुलिस थानों के सरकारी लैंडलाइन और मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह नंबर पिछले करीब पांच दिन से बंद हैं। इससे लोग पुलिस के पास न तो कोई शिकायत मोबाइल के माध्यम से दे पा रहे और न ही लैंडलाइन पर संपर्क हो रहा है। लोगों को काफी मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के निजी मोबाइल नंबर जुटाने पड़ रहे हैं ताकि वह उनसे संपर्क कर पाएं। सूत्रों की मानें तो इन मोबाइल नंबर और लैंडलाइन का बिल भुगतान नहीं हुआ है। इस कारण संबंधित कंपनियों ने इन्हें बंद कर दिया। यह नंबर सेवाओं में तभी लौट पाएंगे जब इसका दोबारा रिचार्ज व बिल अदा होगा। दूसरी ओर पुलिस अधिकारी इस मामले में अधिक जानकारी नहीं दे पा रहे। अधिकारियों का कहना है कि कुछ तकनीकी कारणों से यह समस्या आई है। जबकि तकनीकी समस्या एक लैंडलाइन पर मोबाइल नंबर पर हो सकती है लेकिन तमाम सरकारी मोबाइल नंबर और लैंडलाइन पर ऐसा होना असंभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर पर कुछ समस्या आ रही है जबकि, लैंडलाइन सेवा चलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लैंडलाइन में भी अगर समस्या आ रही है तो उसको वे खुद देखेंगे कि किन कारणों से ऐसा हुआ है। हालांकि, उन्होंने मोबाइल और लैंडलाइन के बिल अदा न होने की बात से इनकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें