फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पूर्व सैनिक कैंटीन दौलतपुर में दे डाला अनब्रांडेड सामान

विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक कैंटीन दौलतपुर के पूर्व प्रबंधक डीएस डडवाल।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
कैंटीन के पूर्व प्रबंधक डीएस डढवाल ने शिकायत कर खुद किया खुलासा
विज्ञापन

बोले-पूर्व सैनिक कैंटीन दौलतपुर में भ्रष्टाचार का बोलबाला
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पूर्व सैनिक कैंटीन दौलतपुर के पूर्व प्रबंधक डीएस डढवाल ने कैंटीन में बिना ब्रांड का सामान देने के आरोप लगाए हैं। तीन महीने का सेवाकाल पूरा करने के बाद शनिवार को प्रबंधक पद से मुक्त होते ही उन्होंने लिखित रूप में शिकायत आला अधिकारियों से की है। कहा कि पिछले तकरीबन तीन महीने पहले कैंटीन में बतौर प्रबंधक के रूप में कार्यभार संभाला तो उस समय यहां पर पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को कैंटीन के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान पाया गया कि यहां पर अनब्रांडेड सामान दिया जा रहा है और उनके यहां पर कार्यभार संभालने से पहले तैनात तकरीबन पूरा स्टाफ हटा दिया था। उन्होंने अपने स्तर पर पहले तकरीबन 3 महीने में खरीदा गया अनब्रांडेड सामान जैसे तैसे पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को प्रदान किया लेकिन अभी भी एक पूरी दुकान भरी पड़ी है। नामी कंपनियों से सामान की खरीद नहीं की गई है और अनब्रांडेड कंपनियों से सामान की खरीद की गई है।बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार कैंटीन में हुआ है। कैंटीन के लिए नामी कंपनियों से खरीद की जानी चाहिए। पहले भी इस कैंटीन में शिकायत के आधार पर आला अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई अमल में लाते हुए वहां पर तैनात तकरीबन सभी स्टाफ को हटा दिया था और 3 महीने का सेवाकाल पूरा करने के बाद शनिवार को वह कैंटीन के प्रबंधक पद से भी मुक्त हो गए हैं। सारे घटनाक्रम की आला अधिकारियों को लिखित रूप में शिकायत भी प्रेषित की है और जल्द से जल्द इस दिशा में उच्च कार्रवाई अमल में लाने का आग्रह किया है। यहां पर 5000 के करीब पूर्व सैनिकों और उनके आश्रित सामान लेते हैं। उन्होंने आग्रह किया है कि इस दिशा में जल्द उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को ब्रांडेड कंपनियों का सम्मान कैंटीन में मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें