फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: राधा-कृष्ण मंदिर कोटला कलां में दिखी वृंदावन की झलक

विज्ञापन
ऊना में राधा कृष्ण मंदिर से निकाली शोभायात्रा में भजनों पर झूमती महिला श्रद्धालु। स्रोत संवाद
विज्ञापन
चित्र-विचित्र के भजनों से बांके बिहारी के रंग में रंगे श्रद्धालु, जमकर झूमे
विज्ञापन

शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा, उपमुख्यमंत्री ने राधा-कृष्ण की पालकी उठाकर किया आगाज
राधे-कृष्ण के जयकारों से गूंजा शहर, बैंड बाजे के साथ निकाली झांकियां
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राधा-कृष्ण मंदिर कोटला कलां में बुधवार को धार्मिक महासम्मेलन में वृंदावन की झलक देखने को मिली। वृंदावन से पधारे चित्र-विचित्र के भजनों को सुनकर श्रद्धालु बांके बिहारी के रंग में रंग गए। मेरा मुरली वाला यार ओदी बल्ले-बल्ले, काली कमली वाला मेरा यार है, संसार दिवाना है राधारमण का... भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। महिलाएं लड्डू गोपाल को उठाकर भजनों पर खूब झूमीं। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। राधा-कृष्ण के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

दोपहर 1:00 बजे राधा-कृष्ण पालकी की अगुवाई में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पालकी में विराजमान राधा-कृष्ण के विग्रह की पूजा की गई। उपमुख्यमंत्री एवं संत बाबा बाल ने पालकी को उठाकर शोभा यात्रा का आगाज किया। बैंड-बाजे और राधा-कृष्ण के जयकारों से शहर गूंज उठा। महिलाओं ने लाल-पीले परिधानों में सजकर कलश उठाए। वहीं, स्कूली बच्चों ने भी शोभायात्रा में भाग लिया। कलाकारों ने राधा-कृष्ण की झांकी निकालकर मनमोहक नृत्य किया। नी मैं नचना शाम दे नाल, शामा तू अपना ना बनया.. भजनों पर श्रद्धालु भी झूमे। भगवान शिव-पार्वती, मां दूर्गा, राधा-कृष्ण, गोपियां, ग्वालों की झांकियां निकाली गईं। भगवान के भजनों पर पंजाबी भंगड़ा डाला गया। इसमें आदि शक्ति भगवती महामाया दुधि का रथ भी निकाला गया। शोभा यात्रा मंदिर से हमीरपुर-ऊना सड़क मार्ग से होते हुए, रेड लाइट चौक, बाजार, रोटरी चौक से मंदिर पहुंची। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह भोजन एवं प्रसाद के स्टॉल लगाए।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें