फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर हुआ प्यार, मध्यप्रदेश से गगरेट पहुंची प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। फेसबुक पर इश्क इस तरह परवान चढ़ा कि प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने मध्य प्रदेश से गगरेट आ पहुंची। युवती की तलाश में ग्वालियर पुलिस के भी गगरेट पहुंच जाने पर मामले का खुलासा हुआ। फौरी कार्रवाई के बाद ग्वालियर पुलिस प्रेमी जोड़े को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवक व युवती में इश्क का किस्सा फेसबुक पर शुरू हुआ था। युवक मात्र 18 वर्ष का है और युवती 21 वर्ष की है। युवक भी बाहरी राज्य का रहने वाला है व गगरेट में एक निजी उद्योग में कार्य करता है। फेसबुक पर हुए प्यार के बुखार में युवक ने अपने एक दोस्त को युवती को लेने के लिए ग्वालियर भेजा।
बताया जा रहा है कि युवती भी बताए हुए ठिकाने पर परिजनों की आंख में धूल झोंक कर घर से निकल पड़ी। प्रेमी युवक के दोस्त के साथ युवती 17 फरवरी को गगरेट पहुंची थी। गगरेट पहुंचने पर प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका के लिए एक कमरा किराए पर भी ले लिया। इसमें प्रेमिका अकेली रहने लगी। उधर, लड़की के परिजनों ने गवालियर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

पुलिस मोबाइल की लोकेशन के आधार पर लड़की को ढूंढते हुए गगरेट पहुंची। स्थानीय पुलिस से संपर्क साधकर ग्वालियर पुलिस ने आगामी कार्यवाही की। इस दौरान गगरेट अपर पंचायत के उपप्रधान आशीष शर्मा भी मौके पर उपस्थित रहे। ग्वालियर पुलिस प्रेमी युवक और युवती को अपने साथ ग्वालियर ले गई है। हालांकि, प्रेमी के दोस्त गगरेट निवासी युवक को पुलिस ने जवाब तलब कर छोड़ दिया। फेसबुक पर परवान चढ़े इस इश्क की चर्चा से बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें