क्रिकेट प्रतियोगिता में यूथ क्लब पलाहटा रहा विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। पलाहटा पंचायत में यूथ क्लब कुड की तरफ से सोमवार को क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में वाॅलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। समापन समारोह के मौके पर सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार ठाकुर ओंकार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। ओंकार सिंह ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी दिन प्रतिदिन नशे की चपेट में आती चली जा रही है, जो ठीक नहीं है। आज युवाओं को नशे से दूरी बनाए रखने और खेलों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।
प्रतियोगिता में क्षेत्र की 20 टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला यूथ क्लब पलाहटा और बन्याल यूथ क्लब अंबेहड़ा में हुआ। इसमें यूथ क्लब पलाहटा विजेता और बन्याल यूथ क्लब अंबेहड़ा उपविजेता रहा। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और 7100 रुपये और उप विजेता खिलाड़ियों को 5100 रुपये और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया